Breaking News : नए तरीके से ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार - Madhya Stambh

Breaking News : नए तरीके से ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 नए प्रकार की ऑनलाइन ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश के एक व्यापारी से बासीन के पत्थर दिलवाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने ग्राम बासीन निवासी सत्रुहन लाल चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दूसरे की पत्थर फैक्ट्री को अपना बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करता था। ठगी की राशि 40 हजार रुपये बताई जा रही है, जिसे ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads